भारत

नग्गर शाढ़ी जाच में भव्य देव मिलन

Shantanu Roy
25 May 2025 5:49 PM IST
नग्गर शाढ़ी जाच में भव्य देव मिलन
x
Kullu. कुल्लू। ऐतिहासिक नग्गर गांव में शाढ़ी जाच चल रही है। इस जाच में देवभूमि कुल्लू के विभिन्न कोने-कोने लोग आ रहे हैं और यहां पर देवी-देवताओं का दर्शन कर सुकून प्राप्त कर रहे हैं। जहां देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, श्रद्धालु सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कुल्लवी नाटी के साथ-साथ यहां पर सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। शनिवार को भी यहां पर जहां देव परंपरा को बखूवी से निभाया गया। वहीं, इसके बाद श्रद्धालुओं का देवताओं के दर्शन करने के लिए दिनभर तांता लगा। जानकारी के अनुसार देवभूमि कुल्लू के नग्गर में पांच दिनों तक शाढ़ी जाच मनाई जाती है। इस मेले में काफी लोग आते हैं। इस बार भी देवी-देवताओं दर्शन करने के लिए यहां लोग पहुंचे। देवी-देवताओं कारकून और हारियान देव परंपराओं का बखूवी ने निर्वहन
कर रहे हैं।

शाढ़ी जाच की शोभा बढ़ाने आराध्य माता त्रिपुरा सुंदरी, माता तारा भटंती सहित अन्य देवी-देवता यहां विराजमान हैं। जाच का विधिवत समापन वीरवार देर शाम हुआ लेकिन देवी.देवता शुक्रवार को अपने देवालयों की ओर लौटेंगे। देवी-देवताओं के कारकूनों का कहना है कि नग्गर में शाढ़ी जाच ऐतिहासिक है। जाच को धूमधाम से मनाया गया। देव परंपराओं के निर्वहन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। कुल्लवी नाटी के साथ-साथ यहां पर सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। शनिवार को भी यहां पर जहां देव परंपरा को बखूवी से निभाया गया।
Next Story