
x
Shimla. शिमला। रविवार शाम छह बजे से समर फेस्टिवल का आगाज होगा। रविवार से पांच जून तक होने वाले समर फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताव शुक्ल बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। वहीं पर्यटकों का स्वागत और लोगों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर निधी रस्तोगी अपने गानों से करेंगी। राज्यापाल समर फेस्टिवल में शाम आठ बजे पहुंचेंगे। समर फेस्टिवल के पहले दिन स्कूलों के छात्र व स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका निधि रस्तोगी सांस्कृतिक संध्या की मुख्य आकर्षण होगी।
शनिवार को जिला प्रशासन ने स्टेज लगाने का काम पूरा कर दिया है। साथ ही यहां पर लोगों के बैठने की व्यवस्था भी कर दी है। इस बार तीन ब्लॉक में लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें पहले ब्लॉक पर मुख्यातिथि और वीवीआईपी के लिए बनाया है। इसमें मीडिया के कर्मी भी होंगे। शनिवार को पूरे रिज को सजाने का काम जिला प्रशासन की टीम ने किया है। शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक जून को पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने दोपहर चार बजे महानाटी का आयोजन किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





