भारत

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लिया मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद

Shantanu Roy
17 Jun 2026 4:31 PM IST
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लिया मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद
x
Chintpurni. चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मंगलवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के पावन चरणों में माथा टेका तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुजारी सुमित कालिया और नभ कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। राज्यपाल ने मंदिर में विशेष पूजा कर माता रानी का
आशीर्वाद प्राप्त किया।


दर्शन एवं पूजा-अर्चना के उपरांत राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी का दरबार देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। उनके दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर में उपस्थित रहे और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एसपी सचिन हिरेमथ सहित अन्य अधिकारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Next Story