भारत

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

Shantanu Roy
3 Sep 2023 10:06 AM GMT
राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई
x
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और आयाम जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए स्वर्णिम दिन है, जब संपूर्ण मानवता की सेवा के उद्देश्य से यह प्रतिष्ठित अभियान शुरू किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मिशन पूरी मानवता के कल्याण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इससे सम्पूर्ण विश्व में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। इसरो के वैज्ञानिकों ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से भारत का विश्व में मान बढ़ा है।
Next Story