भारत

सरकार चार साल में हवाईअड्डों की संख्या 200 से अधिक करने की दिशा में काम कर रही: ज्योतिरादित्य सिंधिया

jantaserishta.com
26 March 2023 4:47 PM IST
सरकार चार साल में हवाईअड्डों की संख्या 200 से अधिक करने की दिशा में काम कर रही: ज्योतिरादित्य सिंधिया
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि सरकार देश में मौजूदा 148 हवाईअड्डों की संख्या को अगले तीन से चार वर्षों के भीतर 200 से अधिक तक ले जाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली-धर्मशाला-दिल्ली की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, यह प्रयास बड़े मेट्रो हवाईअड्डों के साथ-साथ दूर-दराज के हवाईअड्डों को भी उतना ही महत्व देगा, जो अंतिम छोर तक संपर्क प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में इंडिगो कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा कि इंडिगो पहाड़ी राज्य में उड़ान भरे बिना सही मायने में राष्ट्रीय एयरलाइन नहीं बन सकती थी।
ठाकुर ने एक बड़े हवाईअड्डे की वकालत करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे भारत से हिमाचल आने वाले यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ता है और फिर राज्य के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उड़ान योजना के कारण हवाई चप्पल में लोग हवाई जहाज में यात्रा कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story