भारत

सरकार ने वापस लिया श्रीनयनादेवी-जुखाला कॉलेज से संबंधित निर्णय

Shantanu Roy
1 July 2026 4:01 PM IST
सरकार ने वापस लिया श्रीनयनादेवी-जुखाला कॉलेज से संबंधित निर्णय
x
Shimla. शिमला। हिमाचल सरकार ने बिलासपुर जिला के दो सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पहले जारी अपने फैसले में बदलाव कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दो जून, 2026 की अधिसूचना में संशोधन करते हुए राजकीय महाविद्यालय श्रीनयनादेवी जी में कॉमर्स संकाय तथा राजकीय महाविद्यालय जुखाला में साइंस और कॉमर्स संकाय को पहले की तरह जारी रखने का निर्णय लिया है।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात कर दोनों महाविद्यालयों में संकाय बहाल करने के निर्णय पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बिलासपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही विज्ञान और कॉमर्स विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अब इस मामले में राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ भी देखने को मिल रही है। कांग्रेस की ओर से जहां रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया, वहीं भाजपा की ओर से श्रीनयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने भी दावा किया कि उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था और विद्यार्थियों के हित में संकाय बहाल करने की मांग की थी।
Next Story