भारत

हिमाचली उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएगी सरकार

Shantanu Roy
24 Jun 2025 3:24 PM IST
हिमाचली उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएगी सरकार
x
Market. मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में पारंपरिक रूप से कार्य कर रहे कारीगरों, हथकरघा एवं हस्तशिल्प से जुड़े शिल्पियों को ऐसा मंच दिया जाए, जिससे उनके उत्पादों को देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जा सके। वे मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित हिमाचल प्रदेश औद्योगिक व्यापार, एक्सपो-2025 में
मुख्यातिथि
के रूप में उपस्थित थे। इस एक्सपो का आयोजन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की खरीद एवं विपणन सहायता योजना पीएमएस स्कीम के अंतर्गत मंडी के पड्डल मैदान में किया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि हिमाचल आने वाले पर्यटक केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों तक जाएं और स्थानीय उत्पादों को जानें और खरीदें। सरकार स्थानीय उत्पादों को आधुनिक रूप देने और उन्हें व्यावसायिक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य सरकार छोटे-छोटे समूहों में कार्य कर रहे हथकरघा और शिल्प समूहों को एक बड़े क्लस्टर मॉडल में परिवर्तित करेगी, जिससे उनका उत्पादन और विपणन बड़े स्तर पर संभव हो सके और परिवहन लागत सहित अन्य खर्चों में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खानपान और परिधान की विविधता को देशभर में फैलाना और इसे एक व्यावसायिक ब्रांड के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंपा ठाकुर, सहायक निदेशक एमएसएमई डीएफ ओ सोलन अशोक कुमार गौतम, पीएचडीसीसीआई के सह.अध्यक्ष विशाल चौहान, निदेशक अनिल कुमार सांखला, एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह, एएसपी सचिन हीरेमठ, एसडीएम मंडी रूपिंदर कौर, वाइस प्रेसिडेंट गुरुद्वारा साहिब कमेटी गुरचरण सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Next Story