
x
मंडी। प्राकृतिक त्रासदी के एक साल बाद भी सराज विधानसभा क्षेत्र के हालात बदहाल बने हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को आपदा प्रभावितों की कोई चिंता नहीं है। पिछले वर्ष आज ही के दिन आई इस प्रलयकारी आपदा में अकेले सराज क्षेत्र में 33 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई थी, सैंकड़ों लोग बेघर हो गए थे और एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के भारी नुकसान का आंकलन किया गया था, लेकिन सरकार एक साल बाद भी इन जख्मों को भरने में पूरी तरह नाकाम रही है। नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को सराज पहुंचकर जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि आज भी सराज के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि क्षेत्र की 150 करोड़ रपए की प्रमुख पेयजल योजना आज भी बंद पड़ी है, जिससे लगभग तीन दर्जन पंचायतों की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपदा में अपनी जान गंवाने वाले सभी प्रियजनों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। वहीं, जयराम ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान हुए सराज की रजनी शर्मा उर्फ मंजू के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बालीचौकी के सुनारू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





