भारत

Democracy को हाइजैक करने का प्रयास कर रही सरकार

Shantanu Roy
24 Jun 2024 10:17 AM GMT
Democracy को हाइजैक करने का प्रयास कर रही सरकार
x
Shimla. शिमला. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान अलोकतांत्रिक है और हिमाचल प्रदेश को अराजकता व अस्थिरता की तरफ बढ़ाने वाला है। कांग्रेस लोकतंत्र को हाइजैक करने का षड्यंत्र रच रही है। उनका यह कहना कि भारतीय जनता पार्टी के नौ विधायक जिन्होंने विधानसभा परिसर के अंदर कागज फाड़े, उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। इस पर दो प्रश्न खड़े होते हैं, सुक्खू सरकार ने गैरकानूनी तौर पर छह मुख्य संसदीय सचिव लगाए और वे उन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं,
जिसके वे हकदार नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि उनकी सदस्यता आज नहीं, तो कल जानी ही है। अब सुक्खू सरकार को यह आभास हो चुका है कि उनके छह लोगों की सदस्यता जाने वाली है, तो ऐसे में सुक्खू सरकार गैर कानूनी तरीके से भाजपा के नौ विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही है। डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का यह बार-बार कहना कि यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी ने थोपे हैं, सरासर भ्रामक बयान हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों पर सरकार के जो 40-45 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नौ विधायकों को पदच्युत करने की बात कहना अलोकतांत्रिक है।
Next Story