भारत

वीबी-जीराम जी पर भ्रम फैला रही सरकार, नए एक्ट में नहीं दिहाड़ी कम करने का प्रावधान

Shantanu Roy
2 July 2026 4:13 PM IST
वीबी-जीराम जी पर भ्रम फैला रही सरकार, नए एक्ट में नहीं दिहाड़ी कम करने का प्रावधान
x
Market. मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य कांग्रेस नेता विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीराम जी) को लेकर लगातार अफवाह फैला रहे हैं। मजदूरी कम करने की बातें कर रहे हैं, जबकि वीबी-जीराम जी कानून के सेक्शन 10 में यह बात पहले ही स्पष्ट है कि किसी भी हालत में मनरेगा के मुकाबले मजदूरी कम नहीं होगी। अब भारत के राजपत्र में भी यह बात
साफ हो गई है।


इस तरह मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का झूठ बेनकाब हो गया। वीबी-जीराम जी में सरकार की जवाबदेही, रोजगार की पारदर्शिता, रोजगार के अधिकार, काम के भुगतान और रोजगार के दिनों में बढ़ोतरी के प्रावधान हैं और भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खत्म हो रहे हैं। इसी बात से सुक्खू सरकार परेशान है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वीबी-जीराम जी कानून 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देता है। काम करने के इच्छुक हर व्यक्ति को रोजगार देने का प्रावधान है। निर्माण कार्य के खर्च में केंद्र ने अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है।
Next Story