भारत

HP में पेंशनरों की मांगें पूरी करे सरकार

Shantanu Roy
11 Sept 2024 5:29 PM IST
HP में पेंशनरों की मांगें पूरी करे सरकार
x
Kullu. कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक जय बिहारी लाल भारद्वाज की अध्यक्षता में महिला मंडल भवन शास्त्री नगर कुल्लू में हुई। बैठक में प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी के उपप्रधान व जिला प्रधान सेसराम ठाकुर, जिला महासचिव मोहर सिंह सीस, जिला बृष्ट उपप्रधान योगराज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भादर चंद, जिला एडिटर अमरचंद ठाकुर, भुंतर खंड के प्रधान एसके, उप प्रधान गिरधारी लाल डोगरा, लाहुल-स्पीति जिला के प्रधान रामनाथ, तीराथराम राणा, खेमराज शर्मा, रूप चंद ठाकुर, ईश्वरी राम, पार्वती, दुर्गी देवी, चंपा देवी,
हरिरामएतुले
रामए आदि आदि उपस्थित रहे। बैठक में 55 पेंशनर्स उपस्थित नहीं हुए। दो नए पेंशनर्स नौमी राम ठाकुर, मनी राम इस संघ में शामिल हुए। विभिन्न प्रवक्ताओं ने एसोसिएशन की मांगों पर विचार रखे। इस मौके पर पेंशनरों ने कहा कि यदि सरकार ने 15 सितंबर तक पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया या मांगों पर विचार नहीं किया तो 20 सितंबर को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सबसे मुख्य मांग जेसीसी का गठन और मांगों बारे पेंशनरों को आश्वासन देना, मंगाई भत्ता की किश्तें देना, 2016 से बाद हुए रिटायर पेंशनर्स का बकाया, मेडिकल बिल प्रमुख है। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया।
Next Story