भारत

एसपीयू के छात्रों से अन्याय कर रही सरकार

Shantanu Roy
19 Jun 2024 12:02 PM GMT
एसपीयू के छात्रों से अन्याय कर रही सरकार
x
Mandi. मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मंडी विश्वविद्यालय के साथ शुरू से ही सौतेला व्यवहार किया है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा था कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का कोई ढांचा ही नहीं है। उन्होंने यूनिवर्सिटी को कॉलेज बताकर मंडी विश्वविद्यालय का अपमान किया था। एक नव शिशु की भांति मुख्यमंत्री को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को संभालना चाहिए था, परंतु उनका विश्वविद्यालय के प्रति नकरात्मक रवैया रहा। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि विश्विद्यालय के कुछ विभागों में अभी तक
स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है।
विश्वविद्यालय के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विभाग, एमसीए विभाग, लोग प्रशासन विभाग, पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्रों को गेस्ट टीचर्स से ही पढऩा पड़ रहा है। जहां सभी छात्र एक बराबर फीस भरते हैं वहां इन विभागों के छात्रों के साथ अन्याय करने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय द्वारा करवाए गए जेओआईटी परीक्षा के रिजल्ट पर भी रोक लगाई और विश्वविद्यालय में एक भी गैर शिक्षक कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई। जहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग में 200 से भी अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं वहां सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को मात्र 10 से 12 कर्मचारियों से काम चलाना पड़ रहा है जिसमे भी आधे से ज्यादा कर्मचारी आउटसोर्स पर भर्ती किए गए हैं। ऐसे में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के रिजल्ट व परीक्षा शेड्यूल का पिछडऩा तय है।
Next Story