भारत

बोतल-कैन में तेल पर लगा सरकारी लॉक, किसान परेशान

Shantanu Roy
20 Jun 2026 4:41 PM IST
बोतल-कैन में तेल पर लगा सरकारी लॉक, किसान परेशान
x
Hamirpur. हमीरपुर। हमीरपुर जिला के पेट्रोल पंपों पर सिर्फ पावर टिल्लर में ही तेल भरा जा रहा है। जबकि बोतल व कैन में तेल बेचना पैट्रोल पंपों ने बिल्कुल बंद कर दिया है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें बोतलों व कैन इत्यादि में पेट्रोल चाहकर भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसान अपने पावर टिल्लर को खड़े करने को मजबूर हैं। इसके चलते किसानों का बिजाई का कार्य भी लगातार प्रभावित हो रहा है। किसानों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि जो पावर टिलर खेतीबाड़ी के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं, उन्हें बोतल व कैन में तेल डालने की विशेष छूट दी जाए, ताकि उनका खेतीबाड़ी का काम और प्रभावित न हो सके। बता दें कि हमीरपुर जिला के पेट्रोल पंपों पर 27 मई के बाद बोतलों व कैन में पेट्रोल डालना बंद कर
दिया गया है।


ऐसे में हमीरपुर जिला के करीब 500 पावर टिल्लर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेल न मिलने से कई किसानों अपने पावर टिल्लरों को खड़े करने को मजबूर हो गए हैं। क्योंकि पावर टिल्लरों को पेट्रोल पंप पर ही तेल डाला जा रहा है। जबकि पावर टिल्लर की टंकी तीन से पांच लीटर की होती है। ऐसे में किसान बार-बार पेट्रोल पंप पर कैसे अपने पावर टिल्लर लेकर पहुंचेंगे। यही नहीं 8 से 10 किलोमीटर दूर के किसानों को ट्राले इत्यादि में डालकर पावर टिल्लर पेट्रोल पंप तक पहुंचाने पड़ रहे हैं, जिससे किसानों को पावर टिल्लर में पेट्रोल डालना महंगा पड़ रहा है। ऐसे में किसान अपने पावर टिल्लर को खड़े करने को मजबूर हैं। ककरू गांव के सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास भी पावर टिल्लर मौजूद है। बोतल व कैन में तेल न देने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। क्योंकि पॉवर टिल्लर को बार-बार पेट्रोल पंप तक ले जाना संभव नहीं है। पावर टिल्लर की टंकी तीन से पांच लीटर की होती है। ऐसे में किसान कितनी बार पावर टिल्लर को पेट्रोल पंप तक लेकर जाए।
Next Story