भारत

सरकारी बेंच नाले में फेंका, शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग

Shantanu Roy
20 Jun 2026 4:23 PM IST
सरकारी बेंच नाले में फेंका, शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग
x
Galod. गलोड़। ग्राम पंचायत सरेडी के कलोह गांव को जाने वाली सडक़ के चौक पर पंचायत द्वारा लगाया गया लोहे का बेंच शरारती तत्वों ने उठाकर साथ लगते नाले में फेंक दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए। पंचायत के नवनियुक्त प्रधान ताराचंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
Next Story