
x
ब्रेकिंग
बिहार। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के आसनसोल रेल डिवीजन में जमुई जिले के टेलवा बाजार हॉल्ट के पास शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई, जिससे करीब एक दर्जन डिब्बे बेपटरी हो गए. इनमें से तीन डिब्बे बरुआ नदी के पुल से नीचे गिर गए, जबकि कई अन्य डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी के अनुसार, ये हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ. हादसा पुल संख्या 676 और पोल संख्या 344/18 के पास हुआ. मालगाड़ी में बड़ी मात्रा में सीमेंट लोड था जो पटरी से उतरने के बाद इधर-उधर बिखर गया. इस दुर्घटना से जसीडीह-झाझा रेलखंड की अप और डाउन दोनों लाइनें पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
Next Story





