भारत

गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा की मौत, परिजनों ने चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

Nilmani Pal
29 Sept 2025 7:33 AM IST
गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा की मौत, परिजनों ने चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुजफ्फरनगर में एक छात्रा की मौत हो गई। इसकी जानकारी घर वालों ने पुलिस को नहीं दी और बिना जानकारी दिए अंतिम संस्कार भी कर दिया। बताया जा रहा है कि खतौली में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडेलिस्ट बताई गई है। एक गांव निवासी युवती एक स्कूल में इंटर की छात्रा थी। दो दिन पूर्व छात्रा को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रा ने घर पहुंच कर जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई। छात्रा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा की मौत की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। मामले की जानकारी मिलते पर चौकी इंजार्च विक्रांत कुमार से जब प्रकरण के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है अगर ऐसा कोई प्रकरण सामने आता है तो उसकी जांच कराई जायेगी। छात्रा ने आत्महत्या की है इसकी जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जाएगी। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था इसके बारे में भी पूछताछ होगी। जरूरत पड़ने पर झगड़े में शामिल रहे युवकों से भी बात की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Next Story
null