
x
Gohar. गोहर। गोहर क्षेत्र में उत्पादित टमाटर ने बाजार में दस्तक दे दी है। शुरूआती दौर में 700 से 800 रुपए तक बिक रही टमाटर की क्रेट ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। जबकि फ्रांसबीन, गोभी, मटर, मूली व खीरे के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। मटर के भाव में आई तेजी का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ आना बताया जा रहा है। बता दें गोहर क्षेत्र का टमाटर इस बार समय से करीब 20 दिन पूर्व तैयार हो गया है। जो बल्ह क्षेत्र से साथ-साथ ही बाजार पहुंच गया है। जबकि इससे पूर्व यहां का टमाटर बल्ह क्षेत्र में सीजन समाप्त होने के बाद ही तैयार होता था। बल्ह क्षेत्र के साथ ही गोहर के टमाटर के तैयार होने की बजह भयंकर गर्मी बताया जा रहा है।
जबकि फ्रासबीन के भाव में 30 से 25 रुपए, गोभी 10 से 15, मटर 20 से 30, मूली में 5 से 7 तथा खीरे के भाव में 6 से 8 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर को छोडक़र अन्य सब्जी उत्पादकों में इस बात को लेकर पछतावा हो रहा है कि उन्हे सब्जियां छोड़ टमाटर उत्पादन में रूची दिखानी चाहिए थी। इससे पूर्व बरसात के मौसम में 50 से 80 रुपए तक बिकने वाली 25 किलोग्राम की क्रेट सीजन के शुरू में आजकल 700 से 800 रूपए तक बिक रही है। उम्मीदों से अधिक मिल रहे, इन दामों को लेकर किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। प्राप्त आंकड़े के अनुसार बरसात के इस मौसम में गोहर उप मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग चार सौ एकड़ भूमि पर टमाटर की खेती की जा रही है। जिसमें विषेशकर शिक्षित बेरोजगार इसमें अपनी किस्मत अजमा रहे है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





