भारत
गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या के लिए दी सेक्स सुपारी, इस तरह प्रेमी को उतारा मौत के घाट
Apurva Srivastav
10 March 2021 12:05 AM IST

x
आशिक के सुपारी किलिंग का एक अनूठा मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या के एवज में हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये कैश और "सेक्स" करने का आफर दे दिया।
आशिक के सुपारी किलिंग का एक अनूठा मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या के एवज में हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये कैश और "सेक्स" करने का आफर दे दिया। हत्यारों ने इस सुपारी को स्वीकार करते हुए युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के कुछ दिन बाद ही मौत और सुपारी का खुलासा पुलिस ने कर दिया। दरअसल युवती का प्रेमी उसकी शादी में बाधा बन रहा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए युवती ने उसकी सुपारी दी।
मामला महाराष्ट्र के नागपुर के कुही थाने का है। सालईमेंढा गांव की एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों काफी करीब भी आ गये। लड़के ने शादी के लिए लड़की को बोला, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इसी बीच लड़की के घरवालों ने युवती की शादी तय कर दी। शादी फाइनल होने के बाद युवती ने प्रेमी से छुटकारा पाना चाहा, लेकिन वो बार-बार शादी में दोनों के रिश्ते का भांडाफोड़ करने की धमकी देने लगा।
युवती को अपने प्रेमी की वजह से जब शादी में अडंगा लगते दिखने को लगा तो उसने प्रेमी की हत्या की प्लानिंग कर ली। युवती ने प्रेमी की हत्या के लिए डेढ़ लाख रूपये नकद और सेक्स करने का ऑफर (हत्यारों से शारीरिक संबंध बनाने) सुपारी के तौर पर दे दी। जिसके बाद आरोपी ने युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
Next Story





