भारत

कमरे में सो रही लड़की सुबह होते ही लापता

Shantanu Roy
4 March 2023 11:36 AM GMT
कमरे में सो रही लड़की सुबह होते ही लापता
x
जांच में जुटी पुलिस
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर में अपने कमरे में सो रही एक लड़की सुबह लापता पाई गई. लड़की के पिता ने गोहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने एक लड़के पर बहला-फुसलाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है. लड़की के पिता ने शक जताया है कि मनोज उर्फ मनु नाम का लड़का उसे अपने साथ ले गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लड़की एक नही बल्कि दो बार भागी है और दोनों बार पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों के हवाले किया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की दोनों बार एक ही लड़के के पास गई है और जब पुलिस ने उसके बयान करवाए तो लड़की ने है तो कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है और बयान में कहा है कि लड़के पर कोई भी कार्यवाही ना की जाए।
Next Story