भारत

टॉफी खाते वक्त बच्ची की मौत, गले में अटका

Nilmani Pal
7 Dec 2025 7:03 AM IST
टॉफी खाते वक्त बच्ची की मौत, गले में अटका
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के गांव चक गोवर्धन में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई. जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. जहां ढाई वर्षीय मासूम बच्चे के गले में टॉफी फंस गई और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक गोवर्धन निवासी शमशाद अहमद के ढाई वर्षीय पुत्र सैफे अपने घर पर टॉफी खा रहा था. इसी दौरान टॉफी उसके गले में फंस गई. जिसके चलते वह सांस नहीं ले पाया. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन घबराकर उसे तत्काल सीएचसी नहटौर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. सीएचसी नहटौर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि बच्चा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था. प्राथमिक जांच के आधार पर चिकित्सकों ने आशंका जताई कि टॉफी सांस की नली में फंसने के कारण दम घुटने से उसकी मृत्यु हुई. मृतक बच्चे के पिता शमशाद अहमद गांव-गांव फेरी लगाकर दाल बेचने का काम करते हैं. परिवार अभी कुछ समय पहले ही गोहावार से चक गोवर्धन आकर बसा था. अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है और हर किसी की आंख नम है.

ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन मासूम की बिछड़ने का गम पिता-माता और रिश्तेदारों से सहा नहीं जा रहा है. गांव में इस हादसे के बाद बच्चों के खान-पान और निगरानी को लेकर चर्चा भी बढ़ गई है.

Next Story
null