Breaking News

ट्रैफिक रोककर लड़की ने किया डांस, देखें वीडियो

Shantanu Roy
8 Dec 2023 5:32 PM GMT
ट्रैफिक रोककर लड़की ने किया डांस, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली। रील्स बनाने के लिए लोग कानून तोड़ने से परहेज नहीं कर रहे हैं। कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है तो वहीं कई ऐसे रील्स वायरल हुए जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालते दिखाई दिए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सड़क पर लेट कर डांस कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। अपलोड होने के बाद से ही यह वीडियो खूब वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बीच सड़क पर लेटकर डांस कर रही है। ट्रैफिक रुका हुआ है और लड़की डांस कर वीडियो बनवा रही है। लड़की रुके ट्रैफिक के सामने हिमेश रेशमिया के गाने ‘तेरी तेरी याद में’ गाने पर बेहिचक डांस कर रही है।

Autorickshaw driver : I am willing to pay the fine to jump this red light pic.twitter.com/nrge3VVM7l

— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) December 3, 2023


वीडियो में देखा जा सकता है कि सिग्नल पर गाड़ियां रुकी हुई हैं। तभी एक लड़की वहां पहुँचती है और गाड़ियों के सामने डांस करने लगती है। वीडियो को @desimojito नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राहुल मिश्र ने लिखा, ‘क्या हो गया इस जेनरेशन को?’ एक ने लिखा, ‘लोगों में इतना कांफिडेंस कहां से आता है? जरा सी भी हिचक नहीं होती क्या?’ अक्षय शाह ने लिखा, ‘ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘इस लड़की के डांस की वजह से कोई भी रेड सिग्नल जंप नहीं करेगा।’

एक ने लिखा, ‘ऐसे वीडियो बनाने में युवा पागल हो गए हैं। आधे ऐसे वीडियो बनाने पर व्यस्त हैं तो आधे इसे देखने में। अब पढ़ना लिखना छोड़ यही सब करेंगे।’ अनु ने लिखा, ‘किसी देश को बर्बाद करना हो तो वहां का युवा बर्बाद कर दो, क्या आगाज हो चुका है?’ निकिता नाम की X यूजर ने लिखा, ‘लड़की का आधा भी कॉंफिडेंस मुझे मिल जाए तो मेरा कैरियर बन जाए।

Next Story