भारत
युवती गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी
jantaserishta.com
19 Aug 2024 1:36 PM IST

x
हत्या के लिए उकसाने के आरोप.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट के लिए एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इंस्टाग्राम यूजर पर लोगों को सीएम बनर्जी की हत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। खास बात है कि यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब आरजी कर अस्पताल में हुई डॉक्टर के साथ दरिंदगी के खिलाफ बंगाल समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम कीर्ति शर्मा है। वह Instagram पर 'kirtisocial' नाम से हैंडल चलाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनपर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह मुख्यमंत्री की हत्या के लिए लोगों को उकसाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, युवती ने पोस्ट किया, 'ममता बनर्जी को इंदिरा गांधी की तरह गोली मारो। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो मैं आपको निराश नहीं करूंगी।'
रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता पुलिस की तरफ से इस संबंध में बयान जारी कर दिया गया है। पुलिस ने कहा, 'kirtisocial नाम की इंस्टाग्राम आईडी वाले आरोपी के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है। यूजर ने हाल ही में आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटना को लेकर तीन इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की थीं। पोस्ट में पीड़िता की तस्वीर और पहचान शामिल है, जो काफी आपत्तिजनक है।'
आगे कहा गया, 'इसके साथ ही आरोपी ने दो और स्टोरी शेयर की हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और जान से मारने की धमकी दी थी। ये टिप्पणियां भड़काऊ हैं और सामाजिक अशांति पैदा कर सकते हैं और समुदायों के बीच नफरत बढ़ा सकते हैं।'
Tagsपश्चिम बंगालमुख्यमंत्री ममता बनर्जीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल पुलिसWest BengalChief Minister Mamata BanerjeeMamata BanerjeeWest Bengal Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





