भारत
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर नो चालान डे, महिला दोपहिया चालकों को बांटे गए हेलमेट
jantaserishta.com
19 Aug 2024 1:30 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सौगात.
नोएडा: रक्षाबंधन पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने आज बहनों को नो चालान डे की सौगात दी है। इस दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रही महिला चालकों को हेलमेट बांटे गए। यातायात को सुचारू तरीके से चलाया जा सके और त्योहार के दिन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसको लेकर महत्वपूर्ण चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद हैं। यातायात पुलिस कर्मियों के मुताबिक, जिन वाहनों में महिला मौजूद हैं, उन वाहनों का चालान नहीं किया जाएगा और अगर वह यातायात के नियमों का उल्लंघन करते भी हैं तो उन्हें रोक कर जागरूक किया जाएगा।
19 अगस्त को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर व डीसीपी यातायात यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य पर दुपहिया वाहनों पर सवार सभी बहनों को जीवन रक्षा का उपहार देते हुए उनको हेलमेट वितरित किये गये। यातायात पुलिस ने सभी बहनों को समझाया कि सड़क दुर्घटनाओं से जीवन रक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें एवं अपने भाई व परिवार के सदस्यों को भी बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाने दे जिससे उनका जीवन सुरक्षित रहे।
यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी बहनों को उपहार देते हुए नो चालान-डे मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिन वाहनों में महिलाएं सवार हैं, उन वाहनों के चालान नहीं किए जा रहे हैं व उनको यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सभी मुख्य चौराहों पर उपस्थित रहते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। त्योहार के दिन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





