भारत
नई संसद को 'मोदी मल्टीप्लेक्स' बताने पर भड़के गिरिराज, इंदिरा गांधी स्मारक वापस लौटाने की मांग की
jantaserishta.com
23 Sept 2023 1:58 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा देश की नई संसद को 'मोदी मल्टीप्लेक्स' बताने पर पलटवार करते हुए मांग की है कि 1 सफदरजंग रोड कॉम्प्लेक्स ( जो कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आवास हुआ करता था और जिसे उनकी हत्या के बाद उनके स्मारक/ संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया था ) को तुरंत भारत सरकार को लौटा दिया जाना चाहिए।
सिंह ने इसके पीछे तर्क दिया कि सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अब पीएम संग्रहालय में जगह की व्यवस्था कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट कर यह लिखा था कि बहुत जोर-शोर के साथ लॉन्च किया गया नया संसद भवन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्यों को अच्छी तरह पूरा कर रहा है। इसे तो 'मोदी मल्टीप्लेक्स' या 'मोदी मेरियट' कहा जाना चाहिए।
रमेश के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं मांग करता हूं कि पूरे भारत में राजवंशीय गढ़ों का मूल्यांकन और युक्तिसंगत बनाए जाने की आवश्यकता है। इसकी शुरुआत के लिए 1 सफदरजंग रोड कॉम्प्लेक्स को तुरंत भारत सरकार को लौटा दिया जाना चाहिए क्योंकि सभी प्रधानमंत्रियों के पास अब पीएम संग्रहालय में जगह है।"
Tagsइंदिरा गांधी स्मारकजयराम रमेशकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहगिरिराज सिंहIndira Gandhi MemorialJairam RameshUnion Minister Giriraj SinghGiriraj Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





