भारत

सोलन में अदरक 80 रुपए किलो बिका

Shantanu Roy
20 July 2026 4:57 PM IST
सोलन में अदरक 80 रुपए किलो बिका
x
Solan. सोलन। लगातार हो रही बारिश का असर अब जिले की सब्जी मंडियों और स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। बाहरी राज्यों और स्थानीय क्षेत्रों से सब्जियों की आवक प्रभावित होने के कारण अधिकांश हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार बारिश के चलते खेतों से समय पर सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उनका कहना
है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच सब्जियों के दाम बढऩे से घरेलू खर्च और बढ़ गया है। लोग अब जरूरत के अनुसार ही सब्जियां खरीद रहे हैं और महंगी सब्जियों की मात्रा कम कर रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि मौसम सामान्य होने और नियमित आवक शुरू होने पर कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।
Next Story