भारत
घुमारवीं पुलिस ने पकड़ी 4 किलो 100 ग्राम चरस, मंडी के 3 तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
27 Jun 2026 3:35 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला बिलासपुर की पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने 4.100 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना घुमारवीं की टीम द्वारा बलोह फोरलेन सडक़ मल्यावर लिंक रोड के समीप नाकाबंदी एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मण्डी की ओर से आ रही एक कार को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया और जब गाड़ी की चेकिंग की गई, तो उसमें से 4.100 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान लेखराज पुत्र तुलसी राम निवासी गांव सुराड़ी, डाकघर खडय़ाड़, तहसील कोटली, जिला मंडी (हि.प्र.) उम्र 34 वर्ष, राज कुमार पुत्र रामदास निवासी गांव व डाकघर बाली चौकी, तहसील बाली चौकी, जिला मंडी (हि.प्र.) उम्र 36 वर्ष और रोहित कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव देवधार, डाकघर तल्याहड़, जिला मंडी (हि.प्र.) उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस को कहाँ से लाया गया था तथा इसे किस स्थान पर पहुँचाया जाना था। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





