भारत
घुमारवीं नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियां
Shantanu Roy
27 Feb 2025 5:58 PM IST

x
Ghumarwin. घुमारवीं। घुमारवीं नगर परिषद नियमों को ताक पर रखकर घुमारवीं शहर में कूड़े को जलाने का काम कर रही है। एक तरफ नगर परिषद घुमारवीं शहर में कूड़ा फैंकने वालों से जुर्माना बसूलने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ खुद कूड़े को खुले में फेंक कर जला रही है। इससे वातावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। घुमारवीं नगर परिषद द्वारा शहर में कई जगहों पर बोर्ड लगाए गए हैं और उन पर लिखा है कि यहां कूड़ा ना फैंके और कूड़ा फैंकने वाले को 500 से 5000 रुपए तक का जुर्माना होगा।
लेकिन नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शहर से बोरियों में कूडे को भर कर घुमारवीं पुल, ओवर ब्रिज और दकडी चौक पर जला रहे हैं। जिस कारण सुबह-सुबह बाजार और पुल के पास चारों ओर फैला धुआं वातावरण को दुषित कर रहा है। नगर परिषद घुमारवीं शहर के कूड़े को इक्क्ठा करके जगह-जगह जला रही है। नगर परिषद द्वारा सुनहनी रोड और घुमारवीं पुल पर कूड़ा न फैंकने के बोर्ड तो लगा दिए लेकिन अब लोगों का कहना है कि यहां पर नगर परिषद के कर्मचारी पूरे शहर का कूड़ा जला रहे हैं जिस पर उनका जुर्माना कौन बसूल करेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





