भारत
घुमारवीं नगर परिषद को मिली नई टीम, अमित कुमार बने 14वें अध्यक्ष
Shantanu Roy
21 July 2026 5:19 PM IST

x
घुमारवीं। घुमारवीं नगर परिषद को सोमवार को नया नेतृत्व मिल गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार और उपाध्यक्ष सविता कुमारी ने एसडीएम कार्यालय में गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने दोनों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही अमित कुमार वर्ष 1995 में नगर निकाय के गठन के बाद घुमारवीं के 14वें अध्यक्ष बन गए, जबकि नगर परिषद बनने के बाद वे इस पद की जिम्मेदारी संभालने वाले छठे अध्यक्ष हैं।
समारोह में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गर्ग, नगर परिषद के पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।घुमारवीं में वर्ष 1995 में नगर पंचायत का गठन हुआ था। वर्ष 1995 से 2009 तक नगर पंचायत के आठ अध्यक्ष रहे। वर्ष 2009 में नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद अमित कुमार से पहले पांच अध्यक्ष इस पद पर रह चुके हैं। सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ अमित कुमार ने नगर परिषद की कमान संभाल ली है। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर ध्यान होगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





