भारत

Ghanour: दो शातिर तस्कर 2 किलो 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

Admindelhi1
24 May 2025 9:01 PM IST
Ghanour: दो शातिर तस्कर 2 किलो 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार
x

घनौर: राज्य से नशे को खत्म करने के लिए आप सरकार द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत तेपला चौकी पुलिस ने 2 किलो 80 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि शंभू थाने के अंतर्गत गांव तेपला चौकी के इंचार्ज जजविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ शरारती तत्वों व नशा तस्करों की तलाश में बनूड़ से अंबाला वाया तेपला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरपंच ढाबा के पास नाका लगाया था।

नाके के दौरान जब उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 2 किलो 80 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजिंदर कुमार पुत्र बलजीत राम और अमृतपाल उर्फ गोल्डी पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव दुताल, थाना पातड़ां, जिला पटियाला के रूप में हुई है।

Next Story