भारत

इंस्पायर अवॉर्ड में चमका घनारी का वंश

Shantanu Roy
14 Jun 2025 5:54 PM IST
इंस्पायर अवॉर्ड में चमका घनारी का वंश
x
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। किसी ने सच ही कहा है कि समर्पण, मेहनत और लगन से मुश्किल से मुश्किल मुकाम हासिल किया जा सकता है, इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी के दस जमा दो नॉन मेडिकल के छात्र वंश ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिला ऊना को गौरवान्वित किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा एससीईआरटी हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के अंतर्गत शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन में 12 जून 2025 को आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में वंश ने अपने प्रोजेक्ट स्मार्ट वुड कटर के दम पर विनर बना है, साथ ही उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नेशनल स्तर की यह प्रतियोगिता सितंबर माह के अंत में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित की
जाएगी।


गौर रहे कि वंश कुमार दसवीं कक्षा से ही अपने प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा था और उसे इंस्पायर योजना के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार द्वारा दस हजार की प्रोत्साहन राशि दो वर्ष पूर्व प्रदान की थी। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने वंश को मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वंश की यह उपलब्धि जिला एवं प्रदेश के नवाचार क्षेत्र में एक नया अध्याय भी है। वंश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता वंदना एवं पिता विक्रम सिंह वासी संघनई, प्रधानाचार्य ललित मोहन, अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डाक्टर गुरदीप सिंह, और विज्ञान शिक्षिका अनुपमा ठाकुर को दिया है। इस अवसर पर अधीक्षक पवन शर्मा, प्रवक्ता सतीश के.कालिया, लक्की गुलेरिया, अरुण कुमार, राजन जसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
Next Story