
x
Ghanari. घनारी। श्री सिद्ध बाबा मौनी धाम घनारी में भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित विशेष आधार कार्ड अपडेट शिविर में लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शिविर में दिन भर लोगों की आवाजाही बनी रही। क्षेत्र के करीब 30 लोगों ने अपने आधार कार्ड में जरूरी सुधार और अपडेट करवाकर इस सुविधा का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लोगों ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, नाम में सुधार, जन्मतिथि ठीक करवाने, पते में बदलाव तथा अन्य जरूरी जानकारियों को अपडेट करवाया। वहीं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड नि:शुल्क अपडेट किए गए, जिससे अभिभावकों ने राहत महसूस की। कई अभिभावक अपने छोटे बच्चों को लेकर सुबह से ही शिविर स्थल पर पहुंच गए थे।
घनारी डाक विभाग के सब-पोस्टमास्टर गौरव शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अकसर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कैंप लगाया गया, ताकि उन्हें अपने क्षेत्र में ही सभी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड आज बैंकिंग, स्कूल दाखिले, सरकारी योजनाओं, राशन, पेंशन तथा अन्य कई महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में समय-समय पर आधार कार्ड को सही और अपडेट रखना बेहद जरूरी है। शिविर में पहुंचे लोगों ने भी डाक विभाग की इस पहल की सराहना की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





