भारत

पुराने सोने पर मिलेगा पूरा दाम, ऊपर से बोनस

Shantanu Roy
20 Jun 2026 4:11 PM IST
पुराने सोने पर मिलेगा पूरा दाम, ऊपर से बोनस
x
Palampur. पालमपुर। कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए खरीदारी का एक सुनहरा अवसर आने वाला है। हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान बुड्ढा मल एंड संस ज्वेलर्स, पालमपुर पहली बार कुल्लू में भव्य ग्रैंड ज्वेलरी एग्जीबिशन एंड सेल का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी में ग्राहकों को सोने-हीरे और नवीनतम डिजाइनों वाली आकर्षक ज्वेलरी के साथ कई ऑफर्स का लाभ मिलेगा। यह मेगा ज्वेलरी प्रदर्शनी 20 से 23 जून तक होटल शोबला रॉयल, कुल्लू में आयोजित होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पारंपरिक, आधुनिक और ब्राइडल ज्वेलरी की शानदार रेंज ग्राहकों के लिए
उपलब्ध रहेगी।


बुड्ढा मल एंड संस ज्वेलर्स वर्षों से अपनी शुद्धताए गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास के लिए प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत में इस प्रतिष्ठान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ पांच प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 40 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी मिलेगा। आयोजकों के अनुसार किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों को 2 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस लाभ भी मिलेगा। उदाहरण के तौर पर यदि पुराने सोने का मूल्य 10 लाख रुपये है, तो ग्राहक को 10 लाख 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रदर्शनी में ब्राइडल सेट, डायमंड कलेक्शन, टेंपल ज्वेलरी, पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ नवीनतम फैशन ट्रेंड्स पर आधारित विशेष डिजाइनों का व्यापक संग्रह उपलब्ध रहेगा। शादी-विवाह और अन्य शुभ अवसरों की खरीदारी के लिए यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।
Next Story