भारत
राजस्थान सरकार ने ईडी कार्यालय की बिल्डिंग का पंजीकरण शुल्क किया माफ
jantaserishta.com
14 Jun 2023 3:19 PM IST

x
जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के पंजीकरण शुल्क को माफ कर दिया है। हाल ही में इससे जुड़ा नोटिफिकेशन राज्य वित्त विभाग ने जारी किया था। जिसमें ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के लीज डीड पर पंजीकरण शुल्क माफ करने की अधिसूचना का जिक्र था।
जयपुर के झालाना औद्योगिक क्षेत्र में ईडी का क्षेत्रीय कार्यालय है। जहां कई केंद्रीय और राज्य विभागों के ऑफिस भी हैं। ईडी ने वित्त विभाग को जोनल ऑफिस बिल्डिंग के पंजीकरण शुल्क को माफ करने से जुड़ा प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए वित्त विभाग ने शुल्क माफ करने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
ईडी के जोनल ऑफिस बिल्डिंग का पंजीकरण शुल्क उस समय माफ किया गया है, जब पेपर लीक मामले में ईडी की छापेमारी को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि वित्त विभाग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है। आमतौर पर राज्य सरकार केंद्रीय और राज्यों के कार्यालयों के लिए सस्ती दर पर जमीन उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही कई तरह के शुल्क भी माफ करती है। केंद्रीय और राज्यों के विभाग छूट के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजते हैं, जिसे वित्त विभाग मंजूरी देता है।
Tagsराजस्थान सरकारईडीईडी कार्यालयबिल्डिंगबिल्डिंग पंजीकरण शुल्कGovernment of RajasthanEDED OfficeBuildingBuilding Registration Fee
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





