भारत

गैस सिलेंडर चोरी, बिंदास होकर घर में घुसा और उठा ले गया चोर

Nil dhankar
4 April 2026 7:35 AM IST
गैस सिलेंडर चोरी, बिंदास होकर घर में घुसा और उठा ले गया चोर
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। पटना सिटी में चोरी का जो मामला सामने आया है, उसने लोगों को हैरान कर दिया. आमतौर पर चोर बाइक, जेवरात या नकदी पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन अब घरेलू गैस सिलेंडर भी उनके निशाने पर आ गया है. यह घटना मेहदीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां दिनदहाड़े चोरों ने एक घर में घुसकर भरा हुआ गैस सिलेंडर चुरा लिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना 19 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:50 बजे की है. उस समय घर के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे और चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक शातिर चोर घर में दाखिल होता है और बड़ी ही सहजता से भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर वहां से फरार हो जाता है. इस पूरी वारदात के दौरान घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर में इस्तेमाल हो रहा गैस सिलेंडर खत्म हो गया और परिजन दूसरा भरा हुआ सिलेंडर ढूंढने लगे. काफी तलाश के बाद भी जब सिलेंडर नहीं मिला, तब उन्हें शक हुआ. इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद मिली. फुटेज देखने के बाद परिवार हैरान रह गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की चोरी पहले कभी देखने को नहीं मिली. अब तक चोर महंगी चीजों को निशाना बनाते थे, लेकिन अब गैस सिलेंडर भी चोरी करने लगे हैं. लोगों का यह भी मानना है कि सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और गैस किल्लत के कारण अब यह भी चोरों के निशाने पर है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोग हैरान हैं. लोग सतर्कता बरत रहे हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती बरतने की मांग की जा रही है.


Next Story