
x
Banikhet. बनीखेत। कस्बे के पुराने डाकघर के समीप गुरुवार को डलहौजी गैस सर्विस के वाहन में मांग के अनुरूप गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढऩे के कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय उपभोक्ता अनित कुमार, तिलक राज, रुपेश कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार और विनोद सिंह ने बताया कि गैस की अनियमित आपूर्ति से लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से गैस वितरण नियमित नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कंडा गांव सहित कई क्षेत्रों में पिछले दो माह से गैस वाहन नहीं पहुंचा है।
वहीं, कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी आने के बावजूद उन्हें अब तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है। ऐसे में जैसे ही गैस वाहन पहुंचता है, बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एकत्र हो जाते हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि क्षेत्र में नियमित अंतराल पर पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। उधर, डलहौजी गैस सर्विस के संचालक परमजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल 120 घरेलू गैस सिलेंडरों की खेप बनीखेत भेजी गई है। यदि ये सिलेंडर समाप्त हो जाते हैं तो उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शीघ्र ही अतिरिक्त सिलेंडरों की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अपनी बारी आने पर ही सिलेंडर लेने की अपील की। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि गैस एजेंसी को बनीखेत क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





