भारत

सोलन में लहसुन 100 रुपए किलो बिका

Shantanu Roy
6 July 2026 5:43 PM IST
सोलन में लहसुन 100 रुपए किलो बिका
x
Solan. सोलन। रविवार को सोलन की संडे सब्जी मार्केट में सुबह से ही खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही। अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सप्ताहभर की सब्जियां खरीदने पहुंचे, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों ने उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। बाजार में लहसुन 100 से 120 रुपए प्रति किलो तक बेचा गया। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडियों में कई सब्जियों की आवक कम होने और परिवहन लागत बढऩे से खुदरा कीमतों में इजाफा हुआ है। उनका कहना है कि स्थानीय फसल बाजार में आने के बाद दामों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं खरीददारी करने पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच सब्जियों के दाम बढऩे से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। हालांकि बाजार में ताजी सब्जियों की पर्याप्त उपलब्धता रही, लेकिन अधिकांश ग्राहक खरीदारी से पहले दामों की तुलना करते नजर आए। बाजार में आलू 20 रुपए प्रति किलो (100 रुपए में 5 किलो), प्याज 50 रुपए प्रति किलो (100 रुपए में 2 किलो), टमाटर 40 रुपए प्रति किलो (100 रुपए में ढाई किलो), शिमला मिर्च 40 रुपए, बीन्स 40 रुपए, बैंगन 40 रुपए, भिंडी 40 रुपए, बंदगोभी 40 रुपए, करेला 40 रुपए, गाजर 40 रुपए, खीरा 40 रुपए, कद्दू 30 रुपए तथा पहाड़ी आलू 30 रुपए प्रति किलो बिकता नजर आया। फूलगोभी 50 रुपए प्रति किलो तक बेचा गया।
Next Story