
मुंबई। देशभर में नवरात्रि की धूम है. इस मौके पर गरबा और डांडिया के फोटो और वीडियो कई फोटो सामने आ रही हैं. मुंबई एयरपोर्ट का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में कर्मचारी और यात्री गरबा करते नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले गुजरात एयरपोर्ट का भी ऐसा एक वीडियो वायरल हुआ था.
बता दें कि कुछ दिनों पहले सॉइल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. वीडियो में मुंबई के एसी लोकल में कुछ महिलाएं गरबा करती नजर आ रही थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था. बीते कुछ दिनों में देशभर से गरबा के ऐसे ही वायरल वीडियो सामने आए हैं जिनसे लोगों में जोश भर गया है.
कुछ दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट से मुस्लिम समाज के लोग उमराह करने के लिए जा रहे थे तो RW वालों ने बोला ये पाकिस्तान नहीं ये इंडिया है और जिहादियों की भीड़ देखो।वडोदरा एयरपोर्ट के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर गरबा खेला जा रहा है इस पर किसी को तकलीफ नहीं है। pic.twitter.com/7tKXK4cPYk
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) September 27, 2025





