भारत
आरठ झिकली में गणपति बप्पा की धूम , 28 सितम्बर को होगा विसर्जन
Shantanu Roy
22 Sep 2023 9:44 AM GMT

x
परौर। परौर के नजदीक आरठ झिकली (लाहला) में इन दिनों गणेशोत्सव के चलते माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यहां 19 सितम्बर को गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। रोजाना सुबह-शाम भक्तजन पंडाल में उपस्थित होकर गणपति बप्पा की आरती करते हैं तथा भजन-कीर्तन किया जाता है। गणेश उत्सव की संध्याओं में पालमपुर व आसपास के क्षेत्रों सहित बेटियां फाऊंडेशन के सदस्य भी भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य संजीव ठाकुर, शैल ठाकुर, उर्मिल जग्गी, कुक्कू राणा, सन्नी राणा, अंकित रकवाल व हार्दिक रकवाल का कहना है कि 28 सितम्बर को न्यूगल खड्ड में पूरे विधि-विधान से गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story