
x
Varanasi वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चितईपुर थाने की पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सफल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। चितईपुर एसीपी गौरव कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में टीम ने सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मलिहान बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति अजीत कुमार गुप्ता मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 978 ग्राम अवैध गांजा और 10,020 रुपए नकद बरामद हुए। आरोपी अजीत कुमार गुप्ता पुत्र बसंत कुमार गुप्ता, निवासी सिंहा चावर खुर्द, थाना गड़वार, जनपद बलिया का मूल निवासी है और वह वर्तमान में पप्पू सिंह के किराए के मकान में मलिहान बस्ती, थाना चितईपुर, वाराणसी में रह रहा था। उन्होंने कहा कि बरामदगी के आधार पर थाना चितईपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी सुंदरपुर), उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजय भारती, सुधीर यादव थे।
एसीपी गौरव कुमार ने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में थाना चितईपुर की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गांजा के स्रोत और उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके। वाराणसी में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नकेल कसने के लिए पुलिस विभिन्न थानों में ऐसे अभियान चला रही है।
Tagsवाराणसीचितईपुर थानागांजा तस्करीएनडीपीएस एक्टअजीत कुमार गुप्तापुलिस कार्रवाईअवैध गांजागौरव कुमारसुंदरपुर चौकीमादक पदार्थगिरफ्तारीउत्तर प्रदेश।VaranasiChitaipur police stationGanja smugglingNDPS ActAjit Kumar Guptapolice actionillegal ganjaGaurav KumarSundarpur outpostnarcoticsarrestUttar Pradesh.
Next Story





