भारत

DGP बताकर गैगस्टर ने की वसूली करने की कोशिश, थाने में भेजा था ईमेल

Nil dhankar
6 Feb 2026 7:01 AM IST
DGP बताकर गैगस्टर ने की वसूली करने की कोशिश, थाने में भेजा था ईमेल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। पुलिस थाने से ही वसूली की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ में गोरई थाने की आधिकारिक मेल पर डीजीपी के नाम से मेल कर वसूली की कोशिश हुई है। भेजे गए मेल में लिखा था कि थाने में कानून व्यवस्था के निर्वहन में घोर लापरवाही, अवैध वसूली व दलालों की सक्रिय भूमिका पाई गई है। इसके साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अवैध वसूली के उद्देश्य से आरोपी ने यह कृत्य किया था। वह बुलंदशहर से गैंगस्टर का आरोपी है।

थाना गोरई के कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि दो फरवरी को दोपहर 03:16 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम से जीमेल आईडी (आईपीएसराजीवकृष्ण) से थाना गोरई की कार्यप्रणाली में पाई गई गंभीर अनियमितताओं, अवैध वसूली व दलालों की संलिप्तता के संबंध में कठोर चेतावनी देते हुए संदेश आया। इसमें लिखा था कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय को आपके थाना क्षेत्र से संबंधित अत्यंत गंभीर, गोपनीय प्रमाणित सूचनाएं मिली हैं। इनके अनुसार थाना गोरई में कानून व्यवस्था के निर्वहन में लापरवाही, वसूली व बाहरी व्यक्तियों की भूमिका पाई गई है।

आगे लिखा था कि स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाता है कि किसी भी थाने में किसी भी प्रकार का दलाल, बाहरी व्यक्ति, किसी भी राजनीतिक या अन्य प्रभावशाली तत्व की उपस्थिति अथवा संलिप्तता अस्वीकार्य एवं दंडनीय है। थाना की समस्त गतिविधियां निरंतर निगरानी में हैं। पर्याप्त साक्ष्य, विवरण एवं अभिलेख उच्च स्तर पर संज्ञान में हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अवैध गतिविधि को अनदेखा नहीं किया जाएगा। कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो आपके विरुद्ध विभागीय जांच, निलंबन, सेवा अभिलेख में प्रतिकूल प्रविष्टि व कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह मेल आपको अंतिम व कठोर चेतावनी के रूप में जारी किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय से जानकारी की तो ऐसा कोई मेल नहीं भेजा गया है। थानाध्यक्ष गोरई द्वारा तकनीकी तरीके से कराई गई तो पाया कि कस्बे के पैंठ बाजार निवासी नवनीत अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल ने यह मेल अपने मोबाइल से किया है। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नवनीत को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आज उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Next Story
null