भारत
UNA में नहीं थम रही गैंगवार की वारदातें, गोलीकांड में युवा कांगेस नेता की हत्या
Shantanu Roy
21 Nov 2025 3:22 PM IST

x
Una. ऊना। ऊना में गोलीकांड की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। आए दिन गोलियां चल रही हैं, जिसमें अनमोल जिंदगियां खत्म हो रही हैं। अब गत बुधवार रात रायजादा होटल लालसिंगी में पार्टी करने पहुंचे दो युवा कांग्रेस नेताओं के समर्थकों में हुई झड़प में एक युवा कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। वहीं दोनों गुटों में हुई झड़प में तेजधार हथियारों से दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अपराधिक प्रवृति के लोगों को कानून का जरा सा भी खौफ नहीं दिख रहा है। हत्या जैसे संगीन अपराध को करने से भी लोग हिचकिचा नहीं रहे है। ऊना जिला में पिछले तीन साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं, तो गोलीकांड के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 10 लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
वहीं कई लोग अपाहिज हो चुके हैं, तो कई अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बुधवार रात ऊना मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी स्थित रायजादा होटल में भी गैंगवार देखने को मिली है, जिसमें गोली मारकर एक युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी (37) पुत्र सोमनाथ पुरी निवासी संतोषगढ़ की हत्या कर दी गई। होटल में दोनों कांग्रेस नेताओं के समर्थकों में जबरदस्त झड़प देखने को मिली, जिसमें पहले युवाओं के बीच पहले आपस में गाली-गलोच हुआ और इसके बाद गुरजीत मान के साथ एक युवक परमिंद्र ने आशु पुरी पर गोली दाग दी। उक्त हमले में आशु पुरी की मौका पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आशु पुरी के समर्थकों ने तेजधार हथियारों ने गुरजीत मान व उनके समर्थकों पर हमला बोल दिया, जिसमें परमिंद्र व पुरजिंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अमित यादव, एसपी ऊना ने बताया कि रायजादा होटल में हुई घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवाओं को डिटेन किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





