भारत
नकली शराब बेचने वाले गैंग का खुलासा, पीने वालों को लगा जोर का झटका
jantaserishta.com
11 July 2024 7:10 PM IST

x
बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है.
भोपाल: भोपाल में अवैध तरीके से नकली शराब बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. यह गैंग महंगी और ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर बेचते थे. इससे न सिर्फ सरकार का नुकसान हो रहा था, बल् नकली शराब पीने से लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा था. ऐसी शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इस गैंग के सदस्यों को धर दबोचा.
मिली जानकारी के अनुसार सूचना के बाद आबकारी विभाग ने शराब बेचने वालों से ग्राहक बनकर संपर्क किया और उनसे शराब की मांग की. फोन पर डिलीवरी की लोकेशन तय होने के बाद भोपाल के चेतक ब्रिज के पास आबकारी विभाग ने ट्रैप लगाया और जब आरोपी शराब लेकर वहां आए तो तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो कबाड़ियों से इस्तेमाल हो चुकी महंगी ब्रांडेड शराब की बोतले खरीद कर उन में खराब क्वालिटी की नकली शराब भरकर सस्ते दामों पर बेच देते थे. आमतौर पर यह लोग पार्टियों वाले ग्राहक ढूंढते थे, जहां ज्यादा शराब की मांग होती है.
आबकारी विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब 2 लाख 75 हजार रुपये की नकली शराब और एक कार जब्त की है. कार के अंदर नकली शराब की खेप रखी हुई थी. पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है. आगे की जांच की जा रही है. इनका बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





