भारत

OMG! घर में मिला सांपों का झुंड, देख हर किसी का कलेजा आ गया बाहर

jantaserishta.com
11 July 2024 6:52 PM IST
OMG! घर में मिला सांपों का झुंड, देख हर किसी का कलेजा आ गया बाहर
x
देखें वीडियो.
कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब घर से कोबरा और उसके बच्चे निकलने शुरू हो गए। घर के अंदर सांपों का डेरा देखकर घर वाले डरकर बाहर आ गए और वन विभाग को सूचना दी। रात हो जाने के कारण वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो अगले दिन सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने कोबरा और उसके बच्चों को पकड़ना शुरू किया। सांपों की गिनती की तो वह 100 से ज्यादा निकले। दरअसल कोबरा सांप के बच्चे घर के अंदर बने एक चूहे के बिल के अंदर से मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में सांप के मिलने से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के गांगरानी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की देर रात करीब 10 बजे चूहों के बिल से एक के बाद एक करके सौ से अधिक कोबरा के बच्चे निकले। जिसके बाद घर में भगदड़ मच गई और गुरुवार के दिन भी कोबरा सांप के बच्चों का बिल से निकाले जाने का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र के गांगरानी गांव निवासी फूलबदन निषाद बुधवार की रात खाना खाकर अपने पक्के मकान के एक कमरे में सोने गए। इसी दौरान प्रकाश की रोशनी में कमरे में लगे तख्ते के पाये के समीप एक सांप दिखाई दिखा। जिसके बाद शोर मचाते हुए वे कमरे से बाहर भाग खड़े हुए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी उनके दरवाजे पर पहुंचे। किसी व्यक्ति ने हिम्मत जुटाकर कमरे में दिखे सांप को मारने की कोशिश की लेकिन वह वहां से कहीं खिसक गया। इसके कुछ ही देर बाद कमरे में चूहों द्वारा बनाए गए बिल से एक-एक कर कई कोब सांप निकलना शुरू हो गए।
कोबरे के और बच्चे निकलने लगे। जिसको देख भगदड़ मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने देर रात वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंची लेकिन काफी रात होने के कारण वापस लौट गयी। गुरुवार को एक सपेरे को बुलाया गया। दिन में 2 बजे तक एक बड़े सर्प के साथ ही सौ कोबरा के बच्चे बिल से निकलते रहे। पकड़े गए एक बड़े सर्प और उनके सैकड़ों बच्चों को प्लास्टिक के डब्बे में रखकर सपेरा जंगल में छोड़ने के लिए लेकर चला गया। तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली लेकिन अभी भी परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story