भारत

दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप, जहर देकर हत्या, परिवार ने कहा- सांप ने काटा, पुलिस ने ऐसे उठाया पर्दा

jantaserishta.com
11 Aug 2021 12:16 PM IST
दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप, जहर देकर हत्या, परिवार ने कहा- सांप ने काटा, पुलिस ने ऐसे उठाया पर्दा
x

DEMO PIC

दो बहनों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है.

हरियाणा के सोनीपत में दो बहनों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. दोनों बहनों की मौत के पीछे सांप काटने की वजह बताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राज खुल गया. दोनों बहनों से पहले गैंगरेप किया गया, फिर कीटनाशक पिलाकर हत्या कर दी गई. खास बात है कि आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को धमका कर रखा था.

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 5 - 6 अगस्त की रात को चार दरिंदों ने पहले तो दो नाबालिग बहनों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया और फिर उन्हें कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों बहनों को परिजन दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि इन्हें सांप ने काटा है.
सोनीपत पुलिस ने इस पूरे मामले में सजगता से कार्रवाई करते हुए पर्दा उठाया कि पहले दोनों बहनों के साथ दरिंदगी हुई है और बाद में इन्हें कीटनाशक पिलाया गया है और पुलिस ने मां की शिकायत पर गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है.
क्या है पूरा मामला
बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं चारों आरोपी- अरुण कुमार, फूलचंद, दुखन पंडित और राम सुहाग ने पहले तो दोनों नाबालिग बहनों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया और जब दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो दोनों बहनों को चारों ने कीटनाशक मिलाकर मौत के घाट उतार दिया.
इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग बहनों की मां को डराया धमकाया कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा. आपको बता दें कि दोनों नाबालिग बहनों के परिवार में दो छोटे भाई हैं जिनको मौत की नींद सुलाने की धमकी इन चारों दरिंदों ने दी थी.
इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुंडली रवि कुमार ने बताया कि दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप कर उन्हें कीटनाशक पिलाकर मौत की नींद सुलाने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चारों आरोपी बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story