भारत

महिला के साथ गैंगरेप, दो युवकों ने ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
19 Sept 2024 3:08 PM IST
महिला के साथ गैंगरेप, दो युवकों ने ऐसे फंसाया
x

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो रिश्तेदारों को भेजा.
आगरा: फिरोजाबाद की एक महिला के साथ आगरा के बिचपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में दो युवकों ने दुराचार किया। तीसरे ने वीडियो बनाया। महिला के जेवरात छीन लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये मांगे। महिला ने 40 हजार रुपये दे दिए। तब आरोपी दो लाख मांगने लगे। महिला ने नहीं दिए तो वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए। महिला ने पुलिस की शरण ली। सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरा फरार है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि सिरसागंज निवासी महिला की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने बताया कि वह दुबई में रहता है। उससे मिलने आगरा आएगा। उसके लिए सोना लेकर आएगा।
दोस्त के कहने पर 24 अगस्त को महिला दवा लेने का बहाना कर फिरोजाबाद से आगरा आई। दुबई वाला युवक मिलने नहीं आया। उसने महिला से कहा कि वह सोने के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ गया है। उसे 10 हजार रुपये की जरूरत है। महिला के पास रुपये नहीं थे। वह आगरा कैंट स्टेशन के पास बैठकर रोने लगी। इसी दौरान आए दो युवकों ने महिला से रोने की वजह पूछी। महिला ने बताया कि उसके दोस्त को 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने हैं। एक युवक ने महिला के बताए नंबर पर पांच हजार रुपये पेटीएम कर दिए। पेटीएम नहीं हुआ।
महिला को लगा कि उसका दोस्त रात को आ सकता है। महिला ने युवकों से कहा कि उसे रात में कहीं रुकवा दें। दोनों युवक महिला को ऑटो से बिचपुरी स्थित एक होटल में लेकर गए। महिला का अपने दुबई वाले दोस्त के फोन का इंतजार कर रही थी। उसे लगा कि रात को दोस्त आया तो वह उससे मिलने कैसे जाएगी। उसने दोनों युवकों को होटल में ही रोक लिया।
दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान एक तीसरे युवक ने दुराचार का वीडियो बनाया। आरोपियों ने महिला के मोबाइल से उसके रिश्तेदारों के नंबर निकाल लिए। उससे कहा कि किसी को कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा। आरोपियों ने वीडियो और फोटो उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। तब महिला ने पति को जानकारी दी। पति के साथ 16 सितंबर को सदर थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने कागारौल के गांव अखबाई निवासी विशाल और नीरज को पकड़ा। वीडियो बनाने वाला भूपेंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला के जेवरात भी बरामद किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story