भारत

आम बगीचे में गैंगरेप, अपहरण कर ले गए थे दरिंदे

Nilmani Pal
29 April 2025 5:00 PM IST
आम बगीचे में गैंगरेप, अपहरण कर ले गए थे दरिंदे
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कौशांबी में 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने पहले लड़की को अगवा किया और कानपुर ले गए. लौटते समय तीनों ने एक के बाद एक आम के बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया. युवकों के चंगुल से छूटकर जब लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता के पिता ने कोखराज पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोसी गांव के युवक शैलेंद्र उर्फ ​​जहीर ने अपने दोस्त शेरू उर्फ ​​नसर अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर दोपहर करीब एक बजे उसका अपहरण कर लिया और तीनों उसे कानपुर ले गए. इसके बाद लौटते समय एक आम के बाग में तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

नाबालिग ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा. बदमाशों के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची और पिता को पूरी घटना बताई. पिता की शिकायत पर आरोपी शैलेंद्र, शेरू उर्फ ​​नसर और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. कोखराज पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है. कोर्ट में 164 के बयान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कोखराज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी. परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी थी. 2 दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी. लड़की ने आरोप लगाया है कि दो नामजद और एक अज्ञात तीन लोगों के साथ आए थे. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है.

Next Story
null