Breaking News

कपकोट के गणेश गढ़िया को ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

20 Jan 2024 9:06 AM IST
कपकोट के गणेश गढ़िया को ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
x

कपकोट: ग्राम लीली तहसील कपकोट, बागेश्वर के श्री गणेश गढ़िया को समाजशास्त्र व राजनीति शास्त्र में प्रभावशाली अध्यापन व ग्रामीण जीवन शैली पर उनके द्वारा लिखे गए शोधपत्रों के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्था वर्थी वैलनेस फाउंडेशन ( worthy wellness foundation) के फाउंडर मानसी बाजपेई के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार …

कपकोट: ग्राम लीली तहसील कपकोट, बागेश्वर के श्री गणेश गढ़िया को समाजशास्त्र व राजनीति शास्त्र में प्रभावशाली अध्यापन व ग्रामीण जीवन शैली पर उनके द्वारा लिखे गए शोधपत्रों के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्था वर्थी वैलनेस फाउंडेशन ( worthy wellness foundation) के फाउंडर मानसी बाजपेई के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर उन्होंने श्री गणेश गढ़िया जी के कार्यों व ग्रामीण क्षेत्रों में उनके योगदान को सराहा। पूर्व में उन्हें अपने शोधपत्र *भारतीय संस्कृति में हिंदी भाषा का स्थान* के लिए इन्हें संगम अकादमी कोटा राजस्थान के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान, ज्ञान उदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान के द्वारा इंडियन आइकन अवार्ड 2023 व इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा भारत गौरव सम्मान 2023 से और हाल ही में उनके एक और शोधपत्र *"political consciousness of rural life" ग्रामीण जीवन की राजनीतिक चेतना* के लिए ज्ञान उदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान द्वारा द इंटनेशनल अचीवर अवॉर्ड 2023 व उत्तराखंड आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इसी वर्ष उनका नाम इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय कपकोट व हाईस्कूल इंटर कॉलेज असों व इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट से पूर्ण की है, और उच्च शिक्षा राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर से पूर्ण की।वर्ष 2019 में उन्होंने राजनीति शात्र में नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्तमान में माँ उमा जूनियर हाईस्कूल पतियासार में principal के रूप में कार्यरत हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों खासतौर पर डॉ ममता जोशी जी व अपने दादा स्व श्री मधन सिंह गढ़िया (भूतपूर्व प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज शामा) को देते हैं।

Next Story