भारत

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में और गिरावट

jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में और गिरावट
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। द्रास शहर में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान दो केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और हिमपात हुआ। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।"
श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे, जम्मू में 12.3 डिग्री, कटरा में 10.4, बटोटे में 2.3, बनिहाल में 2.2 और भद्रवाह में 1 डिग्री दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story