भारत

दोस्त ने अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट, कॉल कर मिलने बुलाया था, खतरनाक अंजाम की वजह जानें

jantaserishta.com
18 Aug 2024 1:46 PM IST
दोस्त ने अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट, कॉल कर मिलने बुलाया था, खतरनाक अंजाम की वजह जानें
x
पुलिस की कई टीमों का गठन.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां आपसी कहासुनी में एक दोस्त ने अपने दोस्त को चार साथियों संग मिलकर गोलियों से भून दिया. हत्या से पहले आरोपी ने मृतक को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद घात लगाए बैठे आरोपियों ने गोलियों से उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है.
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके के लुक्सर गांव में देर रात का है. यहां विनय नाम का युवक लुक्सर गांव का रहने वाला था. उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले नितिन से थी. दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था.
बात इतनी बढ़ गई कि शनिवार की देर रात नितिन ने कॉल करके विनय को घर के बाहर बुलाया, इसके बाद अपने चार साथियों के साथ मिलकर नितिन ने अपने दोस्त विनय पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण विनय को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है. परिजनों से बात की जा रही है. परिजनों के तहरीर का आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है. टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इस घटना के बाद सुबह मृतक के परिजनों ने शव को कासना रोड पर रखकर जाम लगा दिया. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. वहीं पुलिस के आलाधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story