भारत

10 की मौत 27 घायल, बस और पिकअप की भीषण टक्कर

jantaserishta.com
18 Aug 2024 1:19 PM IST
10 की मौत 27 घायल, बस और पिकअप की भीषण टक्कर
x
देखें मंजर.
बुलंदशहर: बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस की सामने से आते पिकअप वाहन में टक्कर लग गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर खेत में कई पलटियां खाई। हादसे में उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में से करीब पांच की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पिकअप वाहन में करीब 20-22 यात्री सवार होकर शिकारपुर की तरफ जा रहे थे, जबकि शिकारपुर से एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार से बुलंदशहर की तरफ आ रही थी। मेरठ-बदायूं हाईवे पर सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के सामने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान प्राइवेट बस पिकअप वाहन से टकरा गई। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में कई पलटियां खाकर रुक गया। हादसे में पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे के संबंध में जानकारी ली। हादसे के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हादसे के बाद बस के चालक के फरार होने की बात कही जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story